महासमुंद : महिला ने पति और बेटे के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट क... - CG Sandesh

महासमुंद : महिला ने पति और बेटे के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिकायत

महासमुंद थाने में एक महिला ने अपने पति और बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. वार्ड नंबर 01 शंकर नगर महासमुंद निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति नरेन्द्र साहू आये दिन शराब पीकर गाली गलौच लडाई झगडा करता है.

आरोप है कि 05 सितम्बर 2025 को रात करीब 10:30 से 11 बजे के मध्य नरेन्द्र साहू शराब के नशे में आया और पीड़िता को बेवजह अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया. पीड़िता के बेटे राहुल साहू ने भी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट की. 

मारपीट से पीड़िता के सिर, चेहरा, दाहिने आंख, गला एवं दोनों हाथ के कलाई एवं पीठ कंधा में चोट लगी है. पीड़िता अपने पति और बेटे के इस व्यवहार से डरी सहमी है.

ईलाज कराने के बाद 08 सितम्बर 2025 को को मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल साहू और नरेन्द्र साहू के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें