तेंदूकोना : 15 मवेशीयों को ले जा रहे थे कत्लखाना, पुलिस ने प... - CG Sandesh

तेंदूकोना : 15 मवेशीयों को ले जा रहे थे कत्लखाना, पुलिस ने पकड़ा

तेंदूकोना पुलिस ने 12 सितम्बर को मुखबिर की सूचना पर 15-20 मवेशीयों (भैंस) को पैदल हाकते हुए क्रुरता पूर्वक मारपीट करते हुए वध करने के प्रयोजन से कत्लखाना की ओर ले जा रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा.

आरोपी देवेन्द्रर कुमार भारती पिता स्वआ टिकाराम भारती 32 वर्ष थाना गिधौरी, टिकेश्वपर जांगडे पिता तेजुराम जांगडे 20 वर्ष निवासी ग्राम मुडागांव बागबाहरा और अविनाश पिता पुरूषोत्त म लहरे 26 वर्ष निवासी मडवा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार को 15 नग मवेशी भैंस जुमला कीमती 256000 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया. मामले में धारा 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG के तहत कार्रवाई की गई.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें