CG : पीएम मोदी करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ, 5 दिन चलेगा आयो... - CG Sandesh

CG : पीएम मोदी करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ, 5 दिन चलेगा आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 1 से 5 नवंबर तक नवा रायपुर में राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं, जिला स्तर पर तीन दिनों का राज्योत्सव होगा। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि राज्योत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नये विधानसभा भवन और जनजातीय संग्रहालय का भी लोकार्पण करेंगे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें