तुमगांव : फल व्यापारी के साथ मारपीट, पिकअप का तोड़ा शीशा - CG Sandesh

तुमगांव : फल व्यापारी के साथ मारपीट, पिकअप का तोड़ा शीशा

तुमगांव थाना क्षेत्र के यात्रि प्रतिक्षालय के पास एनएच 53 रोड़ किनारे विवाद हो रहे लोगों को देखने गए फल व्यापारी को विवाद करने वाले पक्ष का समझकर मारपीट करने तथा उसकी पिकअप का शीशा तोड़ने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

वार्ड नं. 27 गुडरूपारा बजरंग चौक महासमुंद निवासी अमीत निषाद ने पुलिस को बताया कि वह फल बिक्री का व्यवसाय करता है. 23 अक्टूबर 2025 को वह आरंग से सामान खाली करके अपने पीकअप वाहन क्रं. CG06GM4272 को ज्ञानी ढाबा के सामने खड़ी कर अपने साथी दिनेश यादव के साथ खाना खाने के लिए रुका था. वहीं रोड़ के दुसरी ओर कुछ लोग वाद-विवाद हो रहे थे. जिसको देखने के लिए अमीत गया तो दो व्यक्ति एक चेकदार कपडा पहने हुए और एक गुलाबी टी-शर्ट पहने ने अमीत को विवाद कर रहे लोगों का साथी समझकर अश्लील गालियां देते हुए गला पकड़ लिया और जमीन में गिराकर हांथ-मुक्के एवं बेल्ट से मारपीट किये. 

घटना को देखकर अमीत का साथी दिनेश यादव बीच-बचाव करने गया तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे. आरोपियों ने यहां से भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे कहकर धमकी भी दी. दिये. आरोपियों ने अमीत के पीकअप के सामने का शीशा भी तोड़ दिया. मारपीट करते समय अमीत का मोबाईल झुमा झटकी में कही गिर गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(2)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें