तेंदूकोना : बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार 2 युवक घायल - CG Sandesh

तेंदूकोना : बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार 2 युवक घायल

तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम भूरकोनी के पास बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गये. दोनों का इलाज जारी है. आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम बुन्दे ली निवासी विमला साहू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 27 अक्टूबर 2025 को शाम करीबन 04:50 बजे उसका बेटा यस साहू और उसका दोस्तइ भीष्मरराज दीवान जगदल्लाट से भुरकोनी जा रहे थे. 

भूरकोनी नदी और जगदल्लाा मोड के बीच में भूरकोनी के ओर से आ रही सुमो वाहन क्रं. CG 04 B 6773 की टक्कर से यस साहू के स्कूआटी क्रं. CG 06 JX 9799 को टक्कर मार दिया. हादसे में दोनों घायल हो गये. 

अस्पताल में दोनों का ईलाज चल रहा है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 281,125(क) BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें