CG : दो माओवादी विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार - CG Sandesh

CG : दो माओवादी विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

सुकमा जिले के ही ग्राम भीमापुरम जंगल के पास डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी और कोबरा बटालियन के जवानों ने दो माओवादियों को विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से एक माओवादी पर तीन लाख और दूसरे माओवादी पर पांच लाख रूपये का इनाम घोषित था। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों माओवादी नक्सली कैम्प गोमगुड़ा क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा बलों को नुकसान पंहुचाने की नीयत से आईईडी प्लांट करने की योजना की तैयारी में आये हुए थे। इनके पास से नौ नान इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, पांच जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स, बिजली और फ्यूज वायर बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों माओवादी बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें