महासमुंद : आग तापने के दौरान मारपीट, केस दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : आग तापने के दौरान मारपीट, केस दर्ज

महासमुंद के अंबेडकर चौक के पास आग तापने के दौरान बातों-बातों में विवाद होने पर मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
वार्ड नंबर 14 अंबेडकर नगर महामसुंद निवासी अरशद वारसी ने पुलिस को बताया कि पुराना सब्जी मार्केट महासमुंद में उसके पिता का थोक अंडे का दुकान है. वहां अरशद काम करता है. वह 20 नवम्बर 2025 को रात 10:30 बजे से 11 बजे के बीच मोहल्ले के शुभम सोनी, देवेश बाघमारे, अमन मदनकार के साथ आग सेंक रहे थे. 

उसी बीच बातों-बातों में शुभम सोनी ने अरशद को अश्लील गाली गलौज करते हुये पास में पडे डंडा से अरशद के दोनो पैर में मारकर चोट पहुंचाया और जान से मारने की धमकी भी दी. मारपीट से अरशद के दाहिने पैर में चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी शुभम सोनी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें