CG : डाक विभाग ने युवाओं के लिए शुरू किया ‘जेन जी पोस्ट ऑफिस... - CG Sandesh

CG : डाक विभाग ने युवाओं के लिए शुरू किया ‘जेन जी पोस्ट ऑफिस‘

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी भिलाई में “जेन ज़ी पोस्ट ऑफिस” पहल की शुरूआत की गई है। छत्तीसगढ़ परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अजय सिंह चौहान और आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने इस डाकघर का शुभारंभ किया। 

इस पोस्टऑफिस को शुरू करने का उद्देश्य नई पीढ़ी, विशेषकर जेन ज़ी को डाक नेटवर्क से निरंतर रूप से जोड़ना तथा डाक सेवाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके जरिए युवाओं को डाक विभाग की बदलती भूमिका जैसे डाक बैंकिंग, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराया जाएगा। वहीं, विद्यार्थियों को डाक सेवाओं से जुड़े नवाचार, सुझाव और सहभागिता के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें