7994 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन - CG Sandesh

7994 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपाल के सात हजार 994 पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 29 दिसम्बर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी तय की गई है। इसके लिये आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

लिखित परीक्षा के लिये प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-पेट के स्कोर के आधार पर कुल पदों के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किये जायेंगे।

आयु सीमा :
आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार 18 से 40 साल तक के अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता :
इस भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है.

देखें ऑफिसियल नोटीफिकेशन - PDF


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें