छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों में हर महीने मनाया जाएगा ’आवास दि... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों में हर महीने मनाया जाएगा ’आवास दिवस’

छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में हर महीने की 7 तारीख को ’आवास दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 

इस पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण के कार्य को गति देना, हितग्राहियों में जागरूकता बढ़ाना और निर्माण कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें