सीएम साय ने अपने कार्यकाल के तीसरे वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष... - CG Sandesh

सीएम साय ने अपने कार्यकाल के तीसरे वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की

छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कार्यकाल के तीसरे वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। 

उन्होंने कहा कि ‘महतारी गौरव वर्ष’ के दौरान राज्य सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों का केंद्र बिंदु माताएं और बहनें होंगी। यह वर्ष न केवल मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक होगा, बल्कि उनके सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक गरिमा को नई ऊंचाई देने का संकल्प भी सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महतारी गौरव वर्ष के माध्यम से छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति के नेतृत्व, सहभागिता और सम्मान का एक नया अध्याय लिखा जाएगा, जो विकसित और समरस छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें