CG : दो राइस मिलों से 61 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त - CG Sandesh

CG : दो राइस मिलों से 61 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

जांजगीर-चांपा जिले में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेमरा और केरा गांव की दो राईस मिलों से इकसठ हजार नौ सौ क्विंटल से अधिक धान जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब चौदह करोड़ चौबीस लाख रूपए आंकी गई है। जांच में दस्तावेजों में अनियमितता और स्टॉक में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

वहीं, राछाभाटा गांव में एक ट्रक से करीब 9 लाख रूपए का धान जब्त किया गया है। खाद्य विभाग ने जिले में अब तक 20 से ज्यादा राईस मिल की जांच की है, जिनमेंं से चार मिलों में अनियमितता सामने आई है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें