केंद्रीय संचार ब्यूरो छत्तीसगढ़ ने तितिरगांव में ग्रामीणों क... - CG Sandesh

केंद्रीय संचार ब्यूरो छत्तीसगढ़ ने तितिरगांव में ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

केन्द्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा जगदलपुर विकासखंड के ग्राम तितिरगांव में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। 

साथ ही रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छ भारत का संदेश दिया। जन-जागरूकता हेतु निकाली गई रैली को जनपद सदस्य और सरपंच ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बस्तर विकास एवं सेवा संस्थान, कोंडागांव के 10 कलाकारों ने अपनी ज्ञानवर्धक और मनोरंजक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें