CG : रोजगार मेले में युवाओं को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र - CG Sandesh

CG : रोजगार मेले में युवाओं को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

रायपुर के आरंग स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने प्रदेश के चार सौ से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न सुरक्षा बलों और अन्य विभागों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ये युवा अब सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी जैसे प्रतिष्ठित सुरक्षा बलों का हिस्सा बनकर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।  

समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री साहू ने कहा कि यह सिर्फ नियुक्ति पत्र नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के ’विकसित भारत-दो हजार सैंतालीस’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें