सांकरा पुलिस ने नाकेबंदी कर गांजा तस्करों को पकड़ा - CG Sandesh

सांकरा पुलिस ने नाकेबंदी कर गांजा तस्करों को पकड़ा

सांकरा के गुरूघासी दास चौक के पास NH-53 रोड़ पर बाइक से गांजे की तस्करी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 23 जनवरी को पुलिस मुखबिर की सुचना पर गुरूघासी दास चौक पहुंची और नाकेबंदी की. कुछ समय के बाद मुखबीर के बताये मोटर सायकल ग्रे कलर होन्डा साईन एसपी क्रमांक CG 11 AS 9328 सरायपाली की ओर से आया. पुलिस ने उन्हें रोका. 

बाइक सवार आशीष साहू पिता स्व छत्रपाल साहू उम्र 30 साल निवासी भवानी मंदिर दर्री थाना बालको जिला कोरबा और शंकर लाल साहू पिता जीवन लाल साहू उम्र 31 साल निवासी रानीगांव थाना बाराद्धार जिला सक्ती के संयुक्त कब्जे से गांजा 06.936 किग्रा कीमती 3,46,800 रूपये एवं परिवहन की मोटर सायकल CG 11 AS 9328 कीमती 1,00,000 रूपये एवं आरोपीयों के जामा तलासी में मिले दो नग सैंमसंग कंपनी की टच स्क्रिन मोबाईल कीमती 10000 रूपये जुमला कीमती 4,56,800 रूपये जप्त किया गया. मामले में धारा 20(b) NDPS ACT के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें