पिथौरा : 3 लोगों ने मिलकर फोड़े 4 गाड़ियों के शीशे, केस दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : 3 लोगों ने मिलकर फोड़े 4 गाड़ियों के शीशे, केस दर्ज

पिथौरा के रावणभाठापारा में 3 बदमाशों ने 4 गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने के दर्ज किया है.

रावणभाठापारा, पिथौरा निवासी मालिकराम डडसेना ने अपनी शिकायत में बताया है की वह प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मुढीपार पंजीयन क्रमांक 175 में प्रबंधक के पद पर पदस्थ है. उसके पास सुमो गोल्ड क्रमांक CG 06 GB 5823 उसकी पत्नि ललिता डडसेना के नाम से, क्रूजर क्रमांक CG 06 GC 8390 एवं श्रद्धा पब्लिक इंग्लिश स्कूल पिथौरा के नाम से छोटा बस क्रमांक CG 06 H 0197, वेन क्रमांक CG 04 HS 6939 है. 4 मई की रात हरीश यादव के खाली प्लाट रावण्भाठा पारा पिथौरा में सभी गाड़ियों को खड़ा किया था.

रात लगभग 12 बजे मालिकराम के लड़के करन डडसेना को उसके पूर्व ड्रायवर रघु निर्मलकर एवं उसके साथी छत्तर सिंह, पीलू निषाद मारूति वेन का चाबी मांगे. करन के मना करने पर वे चले गये थे.
रात को मोहन विश्वकर्मा के सामने रघु निर्मलकर, छत्तर सिंह, पीलू निषाद ये तीनों मालिकराम डडसेना के गाडियों का कांच को फोडते है बोल रहे थे. रात को रघु निर्मलकर, छत्तर सिंह, पीलू निषाद छोटा बस क्रमांक CG 06 H 0197 के सामने, पीछे कांच, सुमो गोल्ड क्रमांक CG 06 GB 5823 के पीछे कांच, क्रूजर क्रमांक CG 06 GC 8390 के पीछे कांच एवं मारूति वेन क्रमांक CG 04 HS 6939 के आगे, पीछे, साईड कांच को 4 मई की रात करीब 1 बजे से 3 बजे के मध्य पत्थर से फोडकर लगभग 27 हजार रूपये नुकसान किये है.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 34-IPC, 427-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें