CG : आवारा कुत्तों से बचने डबरी में गिरी स्कूली बच्ची...डूबन... - CG Sandesh

CG : आवारा कुत्तों से बचने डबरी में गिरी स्कूली बच्ची...डूबने से मौत

सूरजपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आवारा कुत्तों का कब्जा है, जो लगातार इंसानों पर हमला कर रहे हैं। कुत्तों की वजह से एक और मासूम बच्ची की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बच्ची पढ़ाई कर वापस घर जा रही थी तभी कुत्तों ने उसे दौड़ा दिया। बच्ची कुत्तों से बचने के चक्कर में भागी और डबरी में गिर गई, जिसमें डूबने से मासूम की मौत हो गई। यह मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सतपता गांव की ये घटना है जहां 9 साल की बच्ची मदरसा से पढ़कर अपने घर को वापस आ रही थी तभी अचानक आवारा कुत्तों ने उस बच्ची को दौड़ाया। मासूम अपनी जान बचाने को लेकर दौड़कर भागने लगी उसी दरमियान डबरी में गिर गई, जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही बच्ची के शव को निकालने के लिए एनडीआरफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद करीब मासूम के शव को डबरी से बाहर निकाला गया. फिलहाल बच्ची के मौत की घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें