बसना : धूमधाम से किया गया भगवान गणेश जी की मूर्तियों का विसर... - CG Sandesh

बसना : धूमधाम से किया गया भगवान गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन

बसना विकासखंड के ग्राम पर्रापाट में आज धूमधाम से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया. गाँव में कई जगह भगवान गणेश जी की प्रतिमा को विधि विधान से पूजा अर्चना कर विराजमान किया गया था.

10 दिनों तक विधि विधान से पूजा आरती करके आज ढोल व बैंड बाजे के साथ नाचते गाते शोभायात्रा निकाल कर गणेश जी की प्रतिमा का जल में विसर्जन किया गया. जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया. विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें