सांकरा : महिला समूह की सुचना पर पुलिस ने पकड़ी 10 लीटर शराब, ... - CG Sandesh

सांकरा : महिला समूह की सुचना पर पुलिस ने पकड़ी 10 लीटर शराब, आरोपी गिरफ्तार

सुकदेव वैष्णव. पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह(IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवम एसडीओपी पिथौरा प्रेम लाल साहू के मार्गदर्शन में अपराध एवं अचार सहिता को मद्देनजर रखते हुए अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था.

इसी क्रम में थाना सांकरा के थाना प्रभारी को 12 अक्टूबर को जरिए गांव के महिला समूह से सूचना मिला ग्राम सलडीह में एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने घर के सामने अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहकों का इंतेजार कर रहा है.

सूचना पर पुलिस ने ग्राम सलडीह पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी सत्यानंद भोई पिता महेश्वर भोई 35 साल निवासी सलडीह के कब्जे से 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरा 10 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया.

अपराध आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सांकरा में अपराध क्रमांक 166/2023, धारा 34 (2) आबकारी एक्ट एवं अपराध कायम कर आरोपि को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल ध्रुवे प्रधान आरक्षक कृपाल सिंह सिदार अनिल खांडे,नीलकंठ नायक,संजय रात्रे,महिला आर हेमलता सिदार व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें