पिथौरा : महिला के साथ की छेड़छाड़ - CG Sandesh

पिथौरा : महिला के साथ की छेड़छाड़

पिथौरा थाना क्षेत्र के एक गाँव से महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

शिकायत में बताया गया है की 24 अक्टूबर को रात करीब 8 बजे आरोपी ने महिला को उसके घर में आकर बेईज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस ने शिकायत के बाद दुरूगपाली निवासी आरोपी भीम पटेल पिता पंचराम उम्र 27 साल के खिलाफ भादवि की धारा 456, 354, 506 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें