पटेवा : पत्नी और ससुर के साथ की मारपीट - CG Sandesh

पटेवा : पत्नी और ससुर के साथ की मारपीट

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरेकेल कला में एक महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की. मारपीट करते देख बीच बचाव करने आए महिला के पिता के साथ भी मारपीट की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है.

दुर्गा दीवान ने अपनी शिकायत में बताया है की वह अपने मायके ग्राम बरेकेल कला में सह परिवार लगभग 12 वर्ष से रह रही है. रोजी मजदूरी का काम करती है. 30 अक्टूबर को रात करीबन 08 बजे दुर्गा अपने मायके के घर के सामने खडी थी. तभी दुर्गा के पति रामगुलाल दीवान ने दुर्गा को बच्चे को काम पर भेजे हो कहकर मां बहन की गाली गलौज की.

दुर्गा ने मना किया तो हांथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया. बीच-बचाव करने दुर्गा के पिता भारत दीवान आये तो उसे भी हांथ मुक्का से मारपीट किया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रामगुलाल दीवान के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें