सांकरा : लेबर छोडने गये व्यक्ति के साथ मारपीट - CG Sandesh

सांकरा : लेबर छोडने गये व्यक्ति के साथ मारपीट

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम जामजुडा में लेबर छोडने गये व्यक्ति के साथ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम भगतदेवरी निवासी कीर्ति भूषण साहू का पैतृक संपत्ति जमीन ग्राम जामजुडा में है. कृषि कार्य हेतु वह जामजुडा आता-जाता रहता है. 02 नवम्बर वह ग्राम भगतदेवरी से लेबर छोडने ग्राम जामजुडा गया था.

लेबर उतारकर वापस आने अपने कार को मोड रहा था, तभी उसी समय खिरोद निषाद पुरानी रंजिश की बात को लेकर कीर्ति भूषण साहू को मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट किया तथा दांत से दाहिने कमर के पास काट दिया. मारपीट करने से कीर्ति भूषण साहू के दोनों हाथ कमर में चोट आया है.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी खिरोद निषाद के साथ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें