महासमुंद : बाप-बेटी के साथ मारपीट, चार के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : बाप-बेटी के साथ मारपीट, चार के खिलाफ केस दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में चार लोगों ने घर का पानी गली में बहने की बात पर मारपीट की, जिसकी शिकायत के बाद चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम बम्हनी निवासी गोविंद साहू ने पुलिस को बताया की उसके घर के साईड में अपने घर से निकला गंदा पानी रोकने के लिए सोखता बनाया है. बरसात में पानी भर जाने के कारण सोखता से पानी बाहर निकलकर गली में बह रहा है. इसी बात के लिए पड़ोस के लोग सोखता ठीक से बनवाओ घर का गंदा पानी बाहर बह रहा है कहकर समझाये थे तो गोविंद साहू कुछ दिन बाद सोखता बनवा लूँगा बोला.

4 नवम्बर को शाम करीबन 07 बजे रामा निषाद और उसके लड़के दयालाल निषाद, मया राम निषाद एवं मनोज निषाद चारो घर के गंदा पानी बाहर क्यो बहा रहे हो, पूर्व में भी मना किये थे कहकर गोविंद साहू के साथ वाद-विवाद गाली गुप्तार कर रहे थे. गाली देने से मना किया तो उक्त चारो लोग गोविंद साहू को मां बहन की गाली देते हुए रामा निषाद गोविंद के दोनो हाथ को पकड़ लिया एवं उसके तीनों लड़के दयालाल निषाद, मया राम निषाद एवं मनोज निषाद हाथ मुक्का से पीठ एवं सिर में मारपीट करने लगे तथा दया लाल निषाद अपने हाथ में पहने कड़ा से सिर में मार दिया, जिससे गोविंद के सिर में चोट आया है. चारो लोग गंदा पानी गली में बहाना बंद कर नही तो तेरे को जान से मार देंगे कहकर धमकी दिये. गोविंद के घर के दरवाजा के पास खड़ी उसकी बेटी को मनोज निषाद गाली गलौज कर हाथ थप्पड़ से मारपीट किया.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दया लाल निषाद, मयाराम निषाद, मनोज निषाद, रामा निषाद के तहत 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें