पिथौरा : चाकू लहराने वाला पुलिस की गिरफ्त में - CG Sandesh

पिथौरा : चाकू लहराने वाला पुलिस की गिरफ्त में

पिथौरा पुलिस ने लोहे का चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले को गिरफ्तार किया है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 12 नवम्बर की रात पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम अमोदीडीह में तरूण्या बरिहा अपने हाथ में लोहे का चाकू लेकर लहराते हुए गाली गलौज कर रहा है और किसी को भी मार सकता है.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी तरूण्या बरिहा पिता कुशु बरिहा उम्र 38 साल निवासी राजेन्दरपुर थाना झारबंद जिला बरगढ उडिसा को पुलिस ने बड़ी मुश्किल से अपने कब्जे में लिया.

आरोपी के पास एक लोहे का चाकू जिसकी कुल लंबाई 28सेमी. मुठ की लंबाई 15 सेमी. फल की लंबाई 13 सेमी. फल की बीच की चौडाई 03 सेमी. है, जिसे जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें