
हल्दी की रस्म के दौरान दीवार गिरने से 7 की मौत
यूपी के मऊ स्थित घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित सकेरे रास्ते के पास एक खाली प्लॉट की दीवार शुक्रवार की दोपहर तीन बजे अचानक ढह गई। घटना के समय दीवार के पास ही महिलाओं द्वारा एक परिवार के घर में बरात जाने से एक दिन पहले हल्दी की रस्म अदा करने जा रही थीं। जहां यह दीवार गिरने से वह उसकी जद में आ गईं। घटना में 23 लोग लोग दब गए, राहत कार्य के बाद एक बच्चा और चार महिलाओं की हादसे में मौत हो गई। जबकि 17 गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इन घायलों को जिला अस्पताल के अलावा जिला मुख्यालय के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
घटना में तीन और लोगों की मौत के साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गयी है। दुर्घटना में 21 अन्य लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। शुक्रवार को अचानक गिरी दीवार के मलबे में दबने से तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मृतकों के परिजन को दो—दो लाख रुपये और घायलों को 50—50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान करते हुए सभी घायलों को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नगर पंचायत स्थित टाउन मार्केट में एक विवाह समारोह से पहले हल्दी की रस्म के दौरान अनेक महिलाएं और बच्चे मंगल गीत गाते हुए एक गली से गुजर रहे थे, तभी एक निर्माणाधीन मकान की दीवार उन पर अचानक ढह गयी और कई महिलाएं और बच्चे मलबे में दब गये। उन्होंने बताया कि घायलों को विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है।
कुमार ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान पूनम शर्मा (42), मीरा (36), पूजा (35), चंदा देवी (30), सुशीला (52), अन्विया (चार) और माधव (आठ) के रूप में हुई है। प्रशासन ने उन घायलों की सूची भी जारी की है जिनका इलाज किया जा रहा है।