CG : विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, CGPSC ने जारी किया नोटीफिक... - CG Sandesh

CG : विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, CGPSC ने जारी किया नोटीफिकेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 (PCS) का नोटिफिकेशन (Chhattisgarh PCS Notification) जारी कर दिया है। पीसीएस 2024 के जरिए 246 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होगी। ऑनलाइन फॉर्म एक दिसंबर 2024 की दोपहर 12 बजे से 30 दिसंबर 2024 रात्रि 11:59 बजे तक भरे जाएंगे

छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती परीक्षा 2025 में कब होगी? 

छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दो पालियों में परीक्षा होगी। जबकि सीजी पीसीएस के लिए मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 26 से 29 जून 2025 रखी गई है।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन और निर्धारित तिथि तक ही स्वीकार किया जाएगा। लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कब जारी होगा सीजी पीसीएस एडमिट कार्ड?

सीजीपीएससी द्वारा पीसीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए जाने का अर्थ यह नहीं होगा कि उसकी अभ्यर्थिता आयोग द्वारा अंतिम रूप से स्वीकार कर ली गई है। लिखित परीक्षा/साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थी के चिन्हांकन के बाद ही आयोग पात्रता शर्तों की जांच करता है।

सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा ऑनलाइन आवेदन शुल्क

उपरोक्त परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा शुल्क व पोर्टल शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए किसी बैंक के ड्राफ्ट अथवा चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा आवेदन अंतिम तिथि

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 01/12/2024 को दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 30/12/2024 रात्रि 11:59 बजे तक www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से किए जा सकेंगे।

सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार का कार्य आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद दिनांक 31/12/2024 दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 02/01/2025 रात्रि 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। उक्त त्रुटि सुधार का कार्य केवल एक बार ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। उक्त त्रुटि सुधार निःशुल्क होगा।

त्रुटि सुधार के लिए अंतिम तिथि एवं शुल्क

ऑनलाईन आवेदन में सशुल्क त्रुटिसुधार का कार्य निःशुल्क त्रुटिसुधार करने की अंतिम तिथि के बाद दिनांक 03/01/2025 को दोपहर 12:00 बजे से 05/01/2025 रात्रि 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। उक्त सशुल्क त्रुटि सुधार के लिए 500 रुपए शुल्क लिया जाएगा। उक्त सशुल्क त्रुटि सुधार का कार्य केवल एक बार ऑनलाइन ही किया जा सकेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें