तुमगांव : ढाबा में अवैध शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध करान... - CG Sandesh

तुमगांव : ढाबा में अवैध शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने पर कार्रवाई

तुमगांव पुलिस ने ढाबा में अवैध शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने के मामले में कार्रवाई की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 दिसम्बर को मुखबीर से सूचना मिलने पर पुलिस ग्राम तुमगांव बंगाली ढाबा पहुंची. जहाँ नरेन्द्र छेदैय्या पिता स्व0 सुकलाल छेदैय्या उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नं. 02 जोगीडेरा तुमगांव ढाबा में लोगों को बीठाकर अवैध रूप शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा था.

शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, मौके पर पकड़े गये नरेन्द्र छेदैय्या के द्वारा पेश करने पर 01 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 60 रूपये व 01 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी, जिसे जप्त किया गया.
 
आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें