बसना : अवैध शराब के मामले में एक महिला सहित 2 के खिलाफ कार्र... - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब के मामले में एक महिला सहित 2 के खिलाफ कार्रवाई

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पौंसरा में पुलिस ने अवैध शराब के मामले में एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 दिसम्बर को मुखबिर की सुचना पर पुलिस NH53 रोड किनारे देवांगन ढाबा के सामने पौंसरा पहुंची, जहाँ कुंज बाई देवांगन पति परदेशी देवांगन उम्र 50 साल निवासी पिथौरा लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रही थी. शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते कुंज बाई देवांगन को पुलिस ने पकड़ा.

पुलिस ने 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं शराब की गंध आ रही 02 नग डिस्पोजल जप्त किया.

उसी गाँव में आरोपी पौसन प्रधान पिता आनंद प्रधान उम्र 34 साल निवासी ग्राम पौंसरा ठेला के सामने लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था. मुखबिर की सुचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिस को देखकर शराब पिने वाले भाग गये. पुलिस ने आरोपी पौसन प्रधान के कब्जे से 02 नग अंग्रेजी व्हीस्की शराब की खाली शीशी एवं शराब की गंध आ रही 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया.

पुलिस ने दोनों ही मामलों में धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें