पिथौरा : शराब के नशे में माँ के साथ डंडा से मारपीट, मामला दर... - CG Sandesh

पिथौरा : शराब के नशे में माँ के साथ डंडा से मारपीट, मामला दर्ज

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम परसापाली में शराब के नशे में एक लड़के ने अपने माँ के साथ डंडा से मारपीट किया, जिसकी शिकायत पुलिस से कि गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम परसापाली की निवासी बिरझा बाई 23 जनवरी 2025 के यहाँ दोपहर लगभग 02.30 बजे उसका बड़ा बेटा लच्छ कुमार ध्रुव शराब के नशे में घर के बाहर गली में गंदी गंदी गाली गलौज कर रहा था। जिसे बिरझा ने क्यों और किसे गाली गलौज कर रहा है कहा तो, लच्छ कुमार ध्रुव तुम कौन होती हो मना करने वाली कहकर मॉ बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये रूंधना में बंधे डंडा से मारपीट किया है, घटना को गांव के तुला राम ध्रुव , सिरामन ध्रुव देख कर बीच बचाव किये है.

लच्छ कुमार ध्रुव के द्वारा मारपीट करने पर बिरझा बाई को चोट आया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें