पटेवा : रूपये पैसे का हिसाब पूछते हुए पत्नी से गाली गलौच कर ... - CG Sandesh

पटेवा : रूपये पैसे का हिसाब पूछते हुए पत्नी से गाली गलौच कर की मारपीट, मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम छिंदौली में एक पति ने रूपये पैसे का हिसाब पूछते हुए अपनी पत्नी से गाली गलौच कर मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छिंदौली निवासी रितेश्वरी साहू के घर 21 जनवरी 2025 को रात्रि करीबन 09.30 बजे 10.00 बजे के मध्य उसका पति ललित कुमार साहू नशे के हालात में आया और अपनी पत्नी रितेश्वरी को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये रूपये पैसे का हिसाब पूछने लगा.

जिसे रितेश्वरी द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर उसके पति द्वारा हांथ मुक्का से मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी देने लगा, इसके बाद रितेश्वरी का पति द्वारा कुल्हाड़ी से मारने का प्रयास किया तो रितेश्वरी गली की तरफ दौंडने का प्रयास की और अपने घर के बाहर गिर गई. मारपीट से रितेश्वरी को चोंट आई है. जिसका ईलाज झलप में कराया गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें