सांकरा : स्कूल समिति के अध्यक्ष व चपरासी ने 10वीं के छात्र स... - CG Sandesh

सांकरा : स्कूल समिति के अध्यक्ष व चपरासी ने 10वीं के छात्र से की मारपीट.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सलडीह में एक 10 वीं के छात्र को स्कूल समिति के अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट किया जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

छात्र ने अपनी शिकायत में बताया कि 29 जनवरी 2025 को सुबह पढ़ने के लिये स्कुल गया था, तथा स्कुल में प्रार्थाना के बाद उसे स्कुल समिति के अध्यक्ष एवं गांव का एक व्यक्ति वहीं पर बुलाकर कर उसे तुम नशा करके स्कूल आते हो कहने लगे, जिसपर छात्र मै नशा नहीं किया हूं बोला तो स्कूल समिति के अध्यक्ष, चपरासी व अन्य लोगो के द्वारा उसके साथ मारपीट किया गया.

मारपीट करने से छात्र के नाक से खून निकल रहा था तथा गला, सीना में दर्द हो रहा है, घटना को स्कुल में पढने वाले छात्र देखे सुने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें