सांकरा : झगड़ा कर रहे व्यक्ति को मना करने पहुंचा, हो गई पिटाई... - CG Sandesh

सांकरा : झगड़ा कर रहे व्यक्ति को मना करने पहुंचा, हो गई पिटाई.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम बगारदरहा में पुरानी रंजीश के बात को लेकर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्ति ने मना करने पहुंचे व्यक्ति की पिटाई कर दी, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बगारदरहा में 30 जनवरी 2025 को रात करीब 7 बजे रूपेश बाघ के अपने बड़े पापा टिकेलाल, जेहरू एवं नेहरू के साथ पुरानी रंजीश के बात को लेकर लड़ाई झगड़ा गाली गुप्तार कर रहा था, जिसे गणेश राम बाघ मना किया तो उसे तुम कौन होते हो मना करने वाल बोल कर उसे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर जलाऊ लकड़ी से माथे और दाहिने कंधे के पास मारा गया जिससे चोट आकर खुन निकला है. घटना को टिकेलाल, जेहरू एवं नेहरू देखे सुने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें