सांकरा : खाते से कटे 1.44 लाख रुपये, कैसे हुई आनलाईन ठगी, खा... - CG Sandesh

सांकरा : खाते से कटे 1.44 लाख रुपये, कैसे हुई आनलाईन ठगी, खाताधारक को भी नही चला पता.

सांकरा थाना अंतर्गत एक व्यक्ति के खाते से 1.44 लाख रुपये ऑनलाइन ठगी कर काट लिए गए, और उक्त व्यक्ति को पता ही नहीं चला की अकाउंट से पैसे कैसे कटे.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चारभाठा निवासी दयानिधी साहू पिता रामप्रसाद साहू उम्र 42 साल, ग्राम चारभाठा थाना सांकरा का निवासी है, और कपड़ा दुकानदारी का काम करता है. जो 04 नवंबर 2024 को UTKARSH SMALL FINANCE BANK Ltd का एकाउंट नं. का धारक, जिसका ट्रांसजेक्शन यूटीआर नं. के द्वारा दयानिधि के एकाउंट नं. से 1,44,000 रूपये का आनलाईन ठगी किया है. जिसका दयानिधि को 09 नवंवर 2024 को एकाउंट नंबर में बैलेस चेक करने पर पता चला फिर वह सायबर पोर्टल 1930 में शिकायत किया.

दयानिधि ने बताया कि उसे नहीं पता कि उसके एकाउंट से कैसे पैसा कट गया, लेकिन UTKARSH SMALL FINANCE BANK  एक एकाउंट नं. का धारक के उसके एकाउंट से आनलाईन 1,44,000 रूपये का ठगी किया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 318(4)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें