पटेवा : एक खेत में दवाई छिड़काव करने वाले व्यक्ति से मारपीट - CG Sandesh

पटेवा : एक खेत में दवाई छिड़काव करने वाले व्यक्ति से मारपीट

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम बरेकेल खुर्द के एक खेत में दवाई छिड़काव करने वाले व्यक्ति से मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरेकेल खुर्द निवासी गनेश्वर बरिहा 30 जनवरी 2025 के सुबह करीबन 11.00 बजे गांव के संतोष पटेल के खेत सुखी खार में दवाई छिड़काव करने गया था, इसके बाद दोपहर करीबन 12.00 बजे उसके गांव के हुलस पटेल, करन खड़िया और देवकुमार खड़िया तीनो उसके पास आए और बोले कि तुम तीन दिन पूर्व हमारे साथ वाद विवाद किया था,  आज हम लोग बदला कहते हुए तीनो एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का तथा हुलस पटेल के द्वारा डण्डा से मारपीट किया व अपने दांत से बांये आंख के ऊपर भौह में काट दिया तथा जान से मारने की धमकी दिया.

मारपीट करने से गनेश्वर बरिहा के बांये आंख के ऊपर भौह में व पीठ में चोट आया है. घटना को रामसिंग यादव देखा सुना व बीच किया गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें