पिथौरा : पिता को मारने के लिये जा रहे पुत्र को रोकने पर की म... - CG Sandesh

पिथौरा : पिता को मारने के लिये जा रहे पुत्र को रोकने पर की मारपीट.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम टोगोपथरा में पिता को मारने के लिये जा रहे पुत्र को रोकने पर उसने अपने पिता के बड़े भाई से डंडे से मारपीट की, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

ग्राम टोगोपथरा थाना निवासी जेठू राम बरिहा खेती किसानी का काम करता है, जो 18 जनवरी 2025 को अपने घर में था,  तो तभी उसके छोटे भाई के पुत्र रबिलाल बरिहा पिता सुकराम बरिहा टंगिया लेकर अपने पिता  को जान सहित मारने जा रहा था, तभी जेठू द्वारा उसे रोकने पर वह अश्लील गाली गलौज करने लगा तथा आवेश में आकर वही रखे लकड़ी के मोटे चौकोन डंडे से जेठू के सिर एवं सिने में मारा,  जिससे उसे गंभीर चोट आयी है.

उक्त घटना को सुकराम बरिहा, कुमारी वृदा बरिहा, मिनाक्षी बरिहा देख एवं सुनकर बीच बचाव किये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें