पिथौरा : नगरीय निकाय चुनाव के दिन दो पक्षों की बीच हुई मारपी... - CG Sandesh

पिथौरा : नगरीय निकाय चुनाव के दिन दो पक्षों की बीच हुई मारपीट, मामला दर्ज

पिथौरा के तहसील ऑफिस के पास नगरीय निकाय चुनाव के दिन दो पक्षों की बीच मारपीट हो गई, जिसपर दोनों पक्षों ने एक दुसरे के विरुद्ध अपराध दर्ज कराया है.

वार्ड नं 15 पिथौरा गोपाल पाण्डेय ने बताया कि वह मॉ शारदा प्रिंटिंग प्रेस के नाम से वह पुराना स्टेट बैंक के सामने बस स्टैण्ड के पास पिथौरा दुकान चलाता है. तथा 11 फरवरी 2025 को नगर पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष एवं पार्षद का चुनाव चल रहा था, इसी दिन शाम करीब 4 बजे गोपाल अन्य लोगों के साथ वार्ड क्र. 14 से SDM  आफिस जाने वाले चौक के पास बैठा हुआ था, तभी अंजय सिन्हा निवासी वार्ड नं 08 गोपाल के पास आया और चिल्ला चिल्ला कर बोलने लगा कि मैं आलमारी छाप में खड़े हुये प्रत्याशी अनिमेश डे का समर्थक हुं उसे किसी भी हाल में चुनाव जितवा कर रहूंगा, मैंने जहां जहां भी चुनाव प्रचार किया है वहां जाकर तुम मेरा विरोध क्यो किये हो मेरे पुरे मेहनत पर तुमने पानी फेर दिया है कहते हुये अजय मॉ बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगा जिसे गोपाल के मना करने पर अंजय सिन्हा ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुये आक्रोशित हो गया तथा हाथ मुक्का से मारने लगा. जिससे डॉ. जाकिर को कम सुनाई दे रहा है.

गोपाल ने बताया कि अंजय सिन्हा कृषि विभाग में सरकारी कर्मचारी है जिसे चुनाव प्रजार में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भाग नही लेना था, फिर भी उसने आलमारी छाप का प्रचार प्रसार किया है व गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

जबकि अंजय कुमार सिन्हा निवासी वार्ड क. 08 पिथौरा ने बताया कि वह 11 फरवरी 2025 को मतदान करने के लिए पिथौरा आया हुआ था, जहाँ से मतदान करने के पश्चात वह तहसील ऑफिस के पास मनोज चाय दुकान में चाय पीकर वार्ड नं. 14 से गुजर रहा था, तब गोपाल पाण्डेय ने उसका रास्ता रोक कर गाली देते दुए बहुत नेतागिरी करता है कहकर जान सहित मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा उसका भाई विपिन पाण्डेय लोहे का रॉड लहराते हुए आया और उसे रॉड से मार रहा था, तब अजय किसी तरह अपने आप को बचाने का कोशिश किया.

अजय ने बताया कि गोपाल पाण्डेय और उसका बड़ा भाई विपिन पाण्डेय के विरूद्ध थाना पिथौरा मे अनेको अपराध दर्ज है मै उनके उपरोक्त कृत्यों से गोपाल भयभीत एवं डरा सहमा सा हॅू गोपाल पाण्डेय द्वारा थाना पिथौरा मे पदस्त थाना प्रभारी कमला पोसाम के साथ पुरा परिवार मिल कर मारपीट किया था, डालेश्वर पटेल निवासी अर्जुनी के साथ मारपीट किया है जिसका प्रकरण न्यायालय मे लंबित है तथा उसका बड़ा भाई विपिन पाण्डेय के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जा चुका है.

अजय ने बताया कि दोनो भाई अपराधिक तत्व के व्यक्ति है इनके द्वारा भविष्य मे किसी भी के साथ अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें