सांकरा : चुनाव प्रचार के बाद शराब पीने की बात पर मारपीट. - CG Sandesh

सांकरा : चुनाव प्रचार के बाद शराब पीने की बात पर मारपीट.

सांकरा के बाजार पड़ाव में चुनाव प्रचार के बाद शराब पीने के बात को लेकर दो लोगों ने मारपीट की, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा ‍निवासी अजय ठाकुर 15 फरवरी 2025 को सतपाल सिंह छाबड़ा के चुनाव प्रचार के लिए गया था, जहाँ चुनाव प्रचार के बाद बाजार पड़ाव ग्राम सांकरा में शराब पीने के बात को लेकर लखन नेताम व भूपेन्द्र यादव ने उसके साथ मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ थप्पड़ और लात से मारपीट किया, जिससे अजय को चोट आकर खुन निकला. घटना को विद्याधर जगत एवं सौरभ यादव देखे सुने एवं बीच बचाव करने आये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें