पटेवा : पिकअप के पलटने से हुई थी दो लोगों की मौत, मामला दर्ज... - CG Sandesh

पटेवा : पिकअप के पलटने से हुई थी दो लोगों की मौत, मामला दर्ज.


पटेवा थाना अंतर्गत छिलपावन-बागबाहरा रोड मिशन स्कूल पास एक पिकअप के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 07 फरवरी 2025 को ग्राम बरभाठा से ग्राम साराबोंग ओड़िसा भारत टण्डन के बारात पीकप वाहन क्रमांक CG 04 JD 9269 में करीबन 20-25 लोग बैठकर गये थे, जहाँ से बारात वापस आते समय रात्रि करीबन 11:00 बजे छिलपावन-बागबाहरा रोड मिशन स्कूल नरतोरा के पास पीकप वाहन क्रमांक CG 04 JD 9269 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पलटी कर दिया जिससे पीकप में सवार नोमन कोसरिया, अंगध्वज कोसरिया, टीकेश्वर कोसरिया, महेश धृतलहरे, राहुल प्रभाकर, होमेश आवड़े धनेश्वर सतनामी, नैनदास टण्डन एवं अन्य लोगो को चोट आया, एवं उन्हें एम्बलेंस से ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल बागबाहरा लेकर गये थे जहां डाक्टर द्वारा धनेश्वर सतनामी एवं नैनदास टण्डन को मृत घोषित कर दिया गया.

मामले की जांच पर पुलिस ने पीकप वाहन क्रमांक CG 04 JD 9269 के चालक का कृत्य अपराध धारा 281, 125(A), 106(1) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना ‍मे लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें