पिथौरा : गाली गलौच कर गुलेल मारकर तोड़ दिया चश्मा, मामला दर्ज... - CG Sandesh

पिथौरा : गाली गलौच कर गुलेल मारकर तोड़ दिया चश्मा, मामला दर्ज.

पिथौरा थाना अंतर्गत रावणभाठा नहर पारा में एक व्यक्ति ने गाली गलौच कर गुलेल मारकर एक व्यक्ति का चश्मा तोड़ दिया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वार्ड क्रमांक 01 रावणभाठापारा निवासी नेतराम डडसेना उम्र 42 वर्ष ने बताया कि 17 फरवरी 2025 को रात लगभग 11 बजे वह चुनाव प्रचार कर घर आ रहा था, इसी दौरान रावणभाठा नहर पारा बरगद पेड़ के पास कुछ व्यक्ति खड़े थे. जिन्हें इतने रात को क्या कर रहे हो कहने पर गाली गलौच कर मेघ सिंह सिदार गुलेल से मारा जिससे नेतराम का चश्मा टूटकर गिर गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें