पिथौरा : बजाज शोरूम से नई पल्सर NS 125 की चोरी. - CG Sandesh

पिथौरा : बजाज शोरूम से नई पल्सर NS 125 की चोरी.

पिथौरा के बजाज शोरूम एक अज्ञात व्यक्ति ने बिक्री हेतु रखे पल्सर NS 125 की चोरी कर ली, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

ग्राम पटपरपाली निवासी मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि पिथौरा में लक्ष्मी आटो बजाज शोरूम का वह संचालक है,  जहाँ मोटर सायकल पल्सर NS 125 आरेंज कलर, चेचिस नंबर एवं इंजन नंबर MD2B72BX4RCF48747- JEXCRF57603, कीमती 1,12,096 रूपये शोरूम में विक्रय हेतु रखा था. और 17 फरवरी को मुकेश काम से सरायपाली गया था. तब दुकान में यशवंत नायक, राकेश पटेल, संदीप कन्नौजे में थे.

इसके बाद मुकेश शाम को जब अपने शोरूम में आया तो पता चला कि शोरूम में रखे पल्सर मोटर सायकल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है, जो सीसीटीवी फुटेज में पहचान नही आ रहा है. यह घटना 17 फरवरी 2025 के 11.30 बजे की है.

मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध धारा 305(a)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें