पटेवा : मोटर सायकल को हटाओ कहने पर मारपीट. - CG Sandesh

पटेवा : मोटर सायकल को हटाओ कहने पर मारपीट.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम चिरको में मोटर सायकल को हटाओ कहने दो लोगों ने एक व्यक्ति के साथ गाली गलौच कर मारपीट कर दी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

ग्राम चिरको निवासी भूपेन्द्र साहू ने बताया कि वह पिन्टू ढाबा पटेवा में रोजी मजदूरी का काम करता है, तथा 19 फरवरी 2025 को रात्रि करीबन 08.00 बजे गांव के योगेश ठेला के पास खड़ा था तो तभी बस्ती तरफ से गांव के ही लुकेश साहू एवं लल्ला साहू मोटर सायकल से आए और मोटर सायकल को उसके पास टिका दिये. जिसे भूपेंद्र के द्वारा मोटर सायकल को हटाओ कहने पर उन दोनो ने तुम कौन होते हो मोटर सायकल हटाओ कहने वाला कहते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं लल्ला साहू द्वारा अपने हाथ में पहने चुड़ा से मारपीट किया.

मारपीट करने से भूपेंद्र के सिर में चोट आकर खून निकलने लगा. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें