सांकरा : बैंक से पैसा निकालकर घर वापस जा रहे व्यक्ति की मोटर... - CG Sandesh

सांकरा : बैंक से पैसा निकालकर घर वापस जा रहे व्यक्ति की मोटर सायकल की ठोकर से हालत गंभीर.

सांकरा थाना के ग्राम सांकरा में जिला सहकारी बैंक से पैसा निकालकर घर वापस जा रहे एक व्यक्ति की मोटर सायकल की ठोकर से स्थिति गंभीर हो गई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा निवासी जवाहर लाल नायक 15 फरवरी 2025 को जिला सहकारी बैंक से पैसा निकाल कर शाम करीबन 6:30 बजे वापस पैदल घर आ रहे थे, उसी समय परसवानी चौक की तरफ से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GP 0427 का चालक, अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से जवाहर लाल नायक के सिर में गहरी एवं गम्भीर चोट लगी, जिन्हें बेहोशी के हालत में पिथौरा के निजी अस्पताल से रिफर करने पर रायपुर में भर्ती कराया गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें