पिथौरा : मोटर सायकल ने पीछे से मारी ठोकर. - CG Sandesh

पिथौरा : मोटर सायकल ने पीछे से मारी ठोकर.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम डोंगरीपाली के पास एक मोटरसायकल की ठोकर से दूसरा मोटरसायकल चालक घायल हो गया, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है.  

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मेमरा निवासी शत्रुहन बाघ 23 फरवरी 2025 को शंकर राईस मिल पिथौरा में काम करने अपने सायकल से आया था, जहाँ से 24 फरवरी 2025 को सुबह 08 बजे वापस अपने घर बनमाली के साथ अलग-अलग सायकल में जा रहे थे. इसी दौरान डोंगरीपाली कुंभकाल मंदिर के पास पीछे से मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DC 1304 के चालक अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक ठोकर मार दिया जिससे शत्रुहन को सिर एवं सीना में चोट लगा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें