सांकरा : कुंभ मेला प्रयागराज गया परिवार, चोरो ने घर को बनाया... - CG Sandesh

सांकरा : कुंभ मेला प्रयागराज गया परिवार, चोरो ने घर को बनाया निशाना.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सांकरा से सहपरिवार कुंभ मेला प्रयागराज गए प्रधानपाठक के घर चोरी हो गई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा निवासी देवनाथ पटेल शा. पूर्व माध्यमिक शाला बगारदरहा में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं, जो 21 फरवरी 2025 को प्रात: 09:30 बजे अपने मकान में मुख्य दरवाजा में ताला लगाकर सहपरिवार कुंभ मेला प्रयागराज उत्तरप्रदेश गये थे.

इसके बाद‍ जब 24 फरवरी 2025 के सुबह करीबन 04:15 बजे घर वापस आया तो देखा कि मुख्य दरवाजा में लगे कुंडी को कटर से काटकर ताला को निकालकर कुर्सी में रखा गया था. तथा दरवाजा हल्का खुला मिला. इसके बाद चोरी की शंका होने पर घर अंदर जाकर देखा तो दोनो शयन कक्ष में रखे अलमारी खुला मिला तथा अलमारी के अंदर रखे सामान बिखरा हुआ ‍मिला अलमारीयों में रखे सोना, चांदी एवं नगदी रकम 35,000 रुपये कुल जुमला रकम 4,33,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें