पटेवा : गाली दे रहा है कहकर तीन लोगों ने की मारपीट. - CG Sandesh

पटेवा : गाली दे रहा है कहकर तीन लोगों ने की मारपीट.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम नवागांव में पेट्रोल डलवा रहे एक व्यक्ति को गाली दे रहा है कहकर तीन लोगों ने मारपीट की, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ओडार निवासी विजय सारथी 24 फरवरी 2025 को अपने मोटर सायकल से नवागांव बाजार आया था, और रात्रि करीबन 08.15 बजे ग्राम नवागांव में आदि निषाद के ठेला के पास अपने मोटर सायकल में पेट्रोल डलवा रहा था, उसी समय ग्राम नवागांव के जीतराम ध्रुव, दउवा खड़िया और चिंताराम दीवान के द्वारा उसे गाली दे रहे हो कहकर एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दिये. मारपीट से विजय को चोटे आयी है. घटना को कलाराम निषाद, आदि निषाद देखे सुने एवं बीच बचाव किये है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें