पिथौरा : हमारे प्रत्याशी को वोट नही दिये कहकर दो महिलाओं ने ... - CG Sandesh

पिथौरा : हमारे प्रत्याशी को वोट नही दिये कहकर दो महिलाओं ने की मारपीट.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम राजासेवैयाखुर्द में कि हमारे प्रत्याशी को वोट नही दिये कहकर दो महिलाओं ने एक महिला से गाली गलौच कर मारपीट की, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

ग्राम राजासेवैयाखुर्द हिमाद्री पटेल पति स्व. देवनारायण पटेल ने बताया कि 25 फरवरी 2025 को वह बाबा सिकंदर के घर लहरौद घरेलु काम करने गयी थी, जहाँ घर में कोई नही था. इस दौरान दोपहर करीब 2 बजे उसके मोहल्ले की रूखमणी डडसेना एवं बबीता दास दोनों आये और बोले कि हमारे प्रत्याशी को वोट नही दिये, जिसपर हिमाद्री ने कहा कि अपने विवेक से वोट दी हूं इसी बात पर दोनों उसे अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ थप्पड़ से मुझे मारपीट किये. जिससे उसे चोट आई.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें