चलती ट्रेन से गिर गई महिला, सुरक्षाकर्मी ने दिखाई बहादुरी, म... - CG Sandesh

चलती ट्रेन से गिर गई महिला, सुरक्षाकर्मी ने दिखाई बहादुरी, महिला की बचाई जान.

मुंबई:  देश में हर रोज लाखों लोग ट्रेन में सफर करते है. इस दौरान यात्री लापरवाही के कारण दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते है.
मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती ट्रेन से उतरते समय गिर गई. इस दौरान मौके पर मौजूद रेलवे पुलिसकर्मी ने महिला की जान बचाई.
दरअसल मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय एक महिला का पैर फिसल जाता है और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई. इस दौरान इस प्लेटफार्म पर खड़े रेलवे पुलिस कर्मचारी ने तत्परता दिखाते हुए फौरन महिला को सकुशल बाहर निकाला.वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना के बाद रेलवे ने की लोगों से अपील:
भारतीय रेलवे के एक्स हैंडल पर इस घटना का वीडियो शेयर किया गया. और रेलवे ने लोगों से अपील की, कृपया करके चलती ट्रेन से चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें