सांकरा : बीच गली में चाकू लेकर लोगों को धमकाते हुए गिरफ्तार. - CG Sandesh

सांकरा : बीच गली में चाकू लेकर लोगों को धमकाते हुए गिरफ्तार.

थाना सांकरा क्षेत्र के ग्राम जामजुड़ा में पुलिस ने एक व्यक्ति को बीच गली में चाकू लेकर लोगों को धमकाते हुए गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि एक व्यपक्ति ग्राम जामजुड़ा के बीच गली में रंगमंच के पास चाकूनूमा हथियार हाथ में लेकर लहराकर लोगों को चमका धमका रहा है.

सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो, वहां एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू पकड़कर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिसका नाम बलराम सिदार पिता रजिन्दर सिदार उम्र 22 साल जामजुड़ा थाना सांकरा का रहने वाला बताया गया है.

जिसके पास से पुलिस ने लोहे का धारधार वजनदार चाकू को मौके जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्सक एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें