पटेवा : कार की ठोकर से गाय की मौत. - CG Sandesh

पटेवा : कार की ठोकर से गाय की मौत.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम तोरला में एक व्यक्ति की गाय घर से निकलकर सड़क की तरफ चली गई, और सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई.

ग्राम तोरला निवासी मनीराम सिन्‍हा ने बताया कि 21 मार्च 2025 के रात्रि करीबन 09.00 उसकी गाय घर से निकली थी, जिसका पता तलाश करने के दौरान NH 53 रोड मनी पंजाबी ढाबा के सामने तोरला में गाय मृत अवस्था में पड़ी मिली.

तब मनीराम द्वारा मनी पंजाबी ढाबा के संचालक टिलेश यादव से पूछने पर बताया कि रात्रि करीबन 01.40 बजे कार क्रमांक CG 22 X 3100 के चालक द्वारा अपने कार को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर NH 53 रोड मनी पंजाबी ढाबा के सामने तोरला पड़ाव के पास एक गाय को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे गाय की मौके पर मृत्यु हो गया.

मनीराम सिन्‍हा ने बताया कि कार क्रमांक CG 22 X 3100 के चालक द्वारा अपनी कार को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर गाय को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया है, जिससे गाय की मृत्‍यु हुई है.

घटना को टिलेश यादव व ढाबा में काम करने वाले लोग देखे है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें