पिथौरा : राशन का सामान लेने जा रहे युवक को कार ने मारी ठोकर. - CG Sandesh

पिथौरा : राशन का सामान लेने जा रहे युवक को कार ने मारी ठोकर.

पिथौरा के बाबा जनरल स्टोर्स के पास एक कार ने पैदल राशन का सामान लेने जा रहे युवक को ठोकर मार दी, जिससे युवक को गंभीर चोट आई है.

मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2025 को शाम लगभग 05:30 बजे बेटा एश्वर्य डडसेना पिता देवसिंह डडसेना उम्र 28 वर्ष घर से रावणभाठा पारा किराना स्टोर्स में राशन समान खरीदने पैदल जा रहा था, तभी वाहन क्रमांक CG 04 H  4541 अल्टो कार के वाहन चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक व तेज गति से अपने वाहन को चला कर एश्वर्य डडसेना को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट व मुहं होठ, बांया पैर, बांया कंधा में चोट आया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने उक्त वाहन क्रमांक CG 04 H 4541 अल्टो कार के वाहन चालक के विरूध्द अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें